Posts

Showing posts from May, 2021

प्रार्थना की शक्ति

कल जान अब्दुल्लाह भाई ने आध्यात्मिकता की शक्ति के प्रयोग से सांसारिक जीवन के व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के बारे में पोस्ट की, तो मैंने उनसे कहा था कि इस अध्यात्मिकता की शक्ति के प्रताप से तो मैं अच्छी तरह वाकिफ़ हूँ, इस शक्ति को मैंने ख़ुद कई बार महसूस किया है, .... भाई ने पूछा था कि "कैसे महसूस किया, कुछ हमें भी बताओ ?" . .... तो भाई, अपना एक पूर्व अनुभव पोस्ट कर रहा हूँ, पढ़ियेगा..... . ...... "लोग अक्सर मुझसे अल्लाह के होने का सबूत मांगते हैं ... और कई बार तरह तरह के तर्क देकर मेरा विश्वास अल्लाह पर से डिगाने की पूरी तैयारी कर डालते हैं .... ऐसा हो सकता है कि मैं अल्लाह के होने का सबूत न दे पाऊं.. या तर्क वितर्क मे हार जाऊं.... पर अल्लाह पर से मेरा विश्वास डिगना अब इतना सहल नहीं .... क्योंकि अल्लाह बार बार मुझे अपने वजूद का एहसास करा चुका है ... तो जब मैं अल्लाह को छोटी छोटी बातों मे ही सही, बार बार अनुभव कर चुका हूँ तो किसी के कहने से कैसे मान जाऊं कि अल्लाह नहीं है ....॥ एक घटना सुनाता हूँ मैं हमेशा ऐसा स्टूडेन्ट रहा हूँ जो साल भर पढ़ाई से भागा रहता था, और सिर्फ प...

ईश्वर कल्याण के बदले आपके जीवन का बलिदान नही चाहता

मैं हमेशा ये बात कहता रहता हूँ कि हमें जादू टोने के असर पर बिलकुल भी विश्वास नही रखना चाहिये, बल्कि ये विश्वास रखना चाहिये कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ही सारे चमत्कारों और हमारे कल्याण पर प्रभुत्व रखता है, और वो हमारा कल्याण ही करता है, कल्याण के बदले हमसे कोई जोख़िम लेने को नही कहता, बस उस पर आपका पूरा और सच्चा विश्वास हो, और आपकी मांगें भलाई के प्रति केंद्रित हों, तो आपको वो सब देगा जो आप मांगेंगे . ... वर्ष 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक परिवार के ग्यारह सदस्यों के फांसी पर लटककर अपना त्रासद अंत कर लेने वाला अजीबोगरीब केस शायद आपको याद होगा..... उस केस में जो बातें निकल कर सामने आई थीं.... उनके बाद फिर मुझे ये लगा कि मेरे हिन्दू समाज के भाइयों को भी को भी जादू और चमत्कार के बारे में यही विश्वास बनाने की आवश्यकता है कि ये सब चमत्कार की बातें, तन्त्र मन्त्र करने वालों, या प्रेतों के वश की बात नही बल्कि सर्वशक्तिमान ईश्वर के करने से ही सब कुछ होता है, ... और ईश्वर आपको हानिकारक तंत्र मंत्र की विधियां नही बताएगा, आपके कल्याण के लिए आपसे अपनी या किसी और कि जान जोखिम में डालने की बात नहीं कह...

सपने में समाधान

कुछ समय पहले फेसबुक के मित्र अनवर जमाल साहब ने सिलाई मशीन का आविष्कार करने वाले एलियस होव की कहानी प्रस्तुत करते हुए लिखा था कि, आपके सबकॉन्शियस माइंड में हर उस सवाल का जवाब है, जो भी सवाल आप करते हैं। आप यह बात नहीं जानते कि आप ख़ुद एक किताब हैं और आपके अंदर हर सवाल का जवाब मौजूद है। जितने भी वैज्ञानिक आविष्कार हुए हैं, उन सब में सबकॉन्शियस माइंड का सहयोग है। सबकॉन्शियस माइंड बिना सपने के जागते हुए भी विचार देकर खोज में सहयोग देता है। अपने दिल पर नज़र रखें। अचानक आने वाले विचारों और सपनों पर ध्यान दें। उनमें आपके लिए बड़े ख़ज़ाने की कुंजी होती है। सवाल से सपना, सपने से अविष्कार और अविष्कार से धन दौलत और प्रसिद्धि मिलने के अनेकों आश्चर्यजनक उदाहरणों से इतिहास भरा पड़ा है.... जमाल साहब के इन विचारों का मैं पूर्णतः समर्थन करता हूँ, हमारा अवचेतन मन या आत्मा का वो रहस्यमय हिस्सा जो ईश्वर के बहुत ज्यादा क़रीब है, उस की शक्ति को मैंने खुद महसूस किया है, और तहे दिल से मानता हूं कि इस शक्ति से इंसान बहुत कुछ पा सकता है, ये शक्ति दरअसल इस पूर्ण विश्वास से मिलती है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर हमारा कल्य...

अवचेतन मन की शक्ति

कुछ दिनों पहले प्रख्यात मनोवैज्ञानिक "डॉ० जोज़फ़ मर्फी" की बेस्टसेलर किताब "द पावर ऑफ़ योर सबकॉन्शस माइंड" पढ़ने का इत्तिफ़ाक़ हुआ ... किताब में लिखा था कि सही तरीके से प्रार्थना कर के कोई भी व्यक्ति मनचाहा फल पा सकता है, क्योंकि जिस शक्ति को "ईश्वर" कहा जाता है, ये मूलरूप से कल्याणकारी शक्ति है ..... ये शक्ति हर व्यक्ति का कल्याण करने के लिये ही तत्पर रहती है, और कल्याण करती भी है और व्यक्ति का बुरा दरअसल व्यक्ति के खुद के सोचने के गलत ढंग के कारण होता है... जब व्यक्ति को हर समय कुछ अनहोनी होने की आशंका रहे तो उसके साथ वो अनहोनी ज़रूर हो जाती है, दरअसल ऐसे व्यक्तियों के चेतन मन अनहोनियों को आमंत्रित करते हैं, अगर ये लोग अनहोनी की किसी आशंका को दिमाग में आते ही झटक दें और ये मज़बूत विश्वास रखें कि ईश्वर उनका अहित नही होने देगा बल्कि कल्याण ही करेगा तो उनके साथ कोई अनहोनी नही होगी... व्यक्ति का बुरा तब भी होता है, जब व्यक्ति को खुद कोई अपराधबोध होता है, ये अपराधबोध अगर उसने कुछ भी गलत किया है तो उसके अवचेतन मन में निश्चित रूप से बसा ही रहता है, और अपना बुरा...