ईश्वर कल्याण के बदले आपके जीवन का बलिदान नही चाहता

मैं हमेशा ये बात कहता रहता हूँ कि हमें जादू टोने के असर पर बिलकुल भी विश्वास नही रखना चाहिये, बल्कि ये विश्वास रखना चाहिये कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ही सारे चमत्कारों और हमारे कल्याण पर प्रभुत्व रखता है, और वो हमारा कल्याण ही करता है, कल्याण के बदले हमसे कोई जोख़िम लेने को नही कहता, बस उस पर आपका पूरा और सच्चा विश्वास हो, और आपकी मांगें भलाई के प्रति केंद्रित हों, तो आपको वो सब देगा जो आप मांगेंगे . ... वर्ष 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक परिवार के ग्यारह सदस्यों के फांसी पर लटककर अपना त्रासद अंत कर लेने वाला अजीबोगरीब केस शायद आपको याद होगा..... उस केस में जो बातें निकल कर सामने आई थीं.... उनके बाद फिर मुझे ये लगा कि मेरे हिन्दू समाज के भाइयों को भी को भी जादू और चमत्कार के बारे में यही विश्वास बनाने की आवश्यकता है कि ये सब चमत्कार की बातें, तन्त्र मन्त्र करने वालों, या प्रेतों के वश की बात नही बल्कि सर्वशक्तिमान ईश्वर के करने से ही सब कुछ होता है, ... और ईश्वर आपको हानिकारक तंत्र मंत्र की विधियां नही बताएगा, आपके कल्याण के लिए आपसे अपनी या किसी और कि जान जोखिम में डालने की बात नहीं कहेगा, बल्कि पूरे विश्वास से मांगी गई आपकी हर हितकारी प्रार्थना को पूरा कर देगा . .... बुराड़ी के परिवार के मुखिया की आवाज़ कुछ वर्ष पहले किसी हादसे में चली गई थी, कुछ समय पहले परिवार के मुखिया ने सपने में अपने मृत पिता को देखा जिन्होंने कहा कि तुम्हारी आवाज़ जल्द ही वापस आ जाएगी .... क्योंकि मुखिया इन दिनों में ज़्यादा ही आध्यात्मिक हो गया था उसे लगने लगा कि उसके पिता की आत्मा वास्तव में आई है और सच्ची भविष्यवाणी कर रही है, ये बात सुबह उठते ही मुखिया ने पूरे परिवार को सम्प्रेषित की ... इसके कुछ दिनों बाद ही मुखिया की आवाज़ ठीक होने लगी....... .............. ये गहन सकारात्मक विश्वास का मनोवैज्ञानिक परिणाम था ....!!! दरअसल हमारी तमाम बीमारियों का इलाज हमारे अपने शरीर और मस्तिष्क के पास होता है, ये इलाज विश्वास पर काम करता है, मतलब जब हम किसी बीमारी में कोई एक कारण लेकर आरोग्य मिल जाने का पक्का विश्वास अपने मन मे बना लेते हैं तो कैसे ही असाध्य रोग भी आश्चर्यजनक रूप से ठीक हो जाते हैं, दुनिया ऐसे उदाहरणों से भरी पड़ी है जहां कैंसर जैसे असाध्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति भी जीने की तीव्र इच्छा के कारण लम्बी उम्र जी जाते हैं .... यह सब कुछ किसी चमत्कार की वजह से नही होता बल्कि आपके अवचेतन मन की शक्ति के कारण होता है, लेकिन इंसान क्योंकि अपने अपने आरोग्य होने का विश्वास कहीं पूजा, प्रार्थना या कोई विधि या फिर कोई दवा ही करके पालता है, इसलिये जब वो ठीक हो जाता है तो अपने आरोग्य का श्रेय उस पूजा या विधि या दवा को मानने लगता है, ... तो जब सपने में पिताजी को आया और आवाज़ लौट आने की बात कहते बुराड़ी के परिवार के उस मुखिया ने देखा तो आत्मा और तंत्र मंत्र में गहरा विश्वास रखने वाले उस मुखिया ने इस बात का पूरा विश्वास कर लिया था कि अब तो मेरी आवाज़ आ ही जानी है, इसी सकारात्मक विश्वास के कारण उसकी आवाज़ आ गई लेकिन मुखिया समेत पूरा परिवार इस बात से चमत्कृत हो गया कि वास्तव में मृत पिताजी परिवार का कल्याण करने की शक्ति लेकर आये हैं और परिवार के मुखिया के अवचेतन में बातें करते हैं... पूरा परिवार मुखिया पर अँधा विश्वास करने लगा, और मुखिया परिवार के कल्याण के लिये जो विधि सपने में देखता था उसे परिवार के करने को कहता था, और परिवार भी पूरे विश्वास से उसे करता था.... ..... ये फांसी पर लटकना आत्महत्या के लिये नही था, बल्कि परिवार को जीते जी मोक्ष दिलाने के लिये था परिवार के मुखिया के हाथों लिखे गए रजिस्टर में ऐसा लिखा हुआ मिला कि मुखिया ने आश्वासन दिया था कि समय रहते वो उन सबको उतार लेगा, और मरने नही देगा... मगर ये हो नही पाया ... और पूरा हंसता खेलता परिवार एक गलत विश्वास की भेंट चढ़ गया..... . .... काश इस परिवार ने विश्वास और अंधविश्वास के बीच के फर्क को समझा होता, पर ऐसा नहीं हो सका.... हमारे समाज में ऐसा विश्वास रखने वाले बहुत सारे लोग अभी भी हैं, और अपने समाज के ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा फ़र्ज़ है कि हम जहां इस तरीक़े के अंधविश्वासों को फलते फूलते देखें, वहां लोगों को इनसे सावधान करें, सामने दिख रहे चमत्कार की बातों के पीछे का तर्क समझा कर लोगों को ऐसे अंधविश्वासों से उबारें....!!!!

Comments

Popular posts from this blog

अवचेतन मन की शक्ति

प्रार्थना की शक्ति